कोविड-19, पामगढ़ क्षेत्र में बच्चों का भी हुवा आरटीपीसीआर टैस्ट , देखे कितने लोगों का भेजा गया सैम्पल - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

कोविड-19, पामगढ़ क्षेत्र में बच्चों का भी हुवा आरटीपीसीआर टैस्ट , देखे कितने लोगों का भेजा गया सैम्पल

Newssearch.inपामगढ़ :- पामगढ़ क्षेत्र में आरटीपीसीआर पॉजिटिव 09 मरीजो के निवास स्थानों पर प्रससकीय अमला द्वारा गहन दौरा किया गया व स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले को मुख्य चिकित्सा अधिकारी व खण्ड चिकित्सा अधिकारी द्वारा सघन सर्वे कराया गया। औऱ सभी पाजेटिव कोरोना मरीजो के गांवों में सीएमएचओ डॉ एस आर बंजारे, एसडीएम अनुपम तिवारी, ब्लाक मेडिकल ऑफिसर डॉ सौरभ यादव, जनपद सीईओ एल के कौशिक तहसीलदार जयश्री राजनपथे, एड़ी आज़ाद , सुपरवाइजर बीएस ओगरे, असीम थवाईत द्वारा ग्राम भिलौनी, केसला, सेमरिया, छहडोलिया, कोनार व झूलन का दौरा कर कोविड 19 की रोकथाम हेतु आवश्यक कदम व दिशा निर्देश दिया गया। साथ क्षेत्र में गुरुवार को 35 आरटीपीसीआर सेम्पल लेकर लैब भेजा गया। औऱ शुक्रवार को भी 35 मजदूरों का सेम्पल ले कर जांच के लिये भेजा गया। इन सभी का रिपोर्ट 3 से 4 दिन में आ जायेगा। ये सभी मजदूर पाजेटिव मरीजो के रिश्तेदार और उनके साथ का रह रहे मजदूरों का सेम्पल जांच के लिये भेजा गया।

Pages