विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कांग्रेस अल्प संख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष गुलाबुद्दीन ने किया पौधरोपण - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कांग्रेस अल्प संख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष गुलाबुद्दीन ने किया पौधरोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कांग्रेस अल्प संख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष गुलाबुद्दीन ने किया पौधरोपण



बम्हनीडीह। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हसदेव नदी किनारे छत्तीसगढ़ कांग्रेस अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष गुलाबुद्दीन खान ने पौधे लगाए। इस अवसर पर अनेक किस्म के पौधों का रोपण किया गया। गुलाबुद्दीन खान ने कहा प्रत्येक व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। धरती को यदि बचाना है तो हमें पर्यावरण बचाना पड़ेगा, पेड़ लगाने पड़ेंगे। यह हम सभी का कर्त्तव्य है कि पानी की एक-एक बूंद बचाएं, नदियां स्वच्छ करें और हम प्रकृति का दोहन करें शोषण नहीं। दोहन का अर्थ है प्रकृति जितना सहन कर सके उतना संसाधनों का उपयोग करें।धरती सिर्फ मनुष्य मात्र के लिए नहीं है, यह जीव जंतु और पशु पक्षियों के लिए भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।लॉक डाउन लगे होने के कारण हाल ही में दो-ढाई माह में प्रकृति का एक नया रंग देखने को मिला है वाहनों के न  चलने से आबो हवा शुद्ध हो गई है। पक्षियों का झुंड देखते ही बनता है ,मानो उन्हें बड़ी राहत मिली हो। प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण के लिए आगे आना चाहिए। यह संपूर्ण मानव समाज के हित में है।

Pages