पिता के देहांत पर अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर गया था पीड़ित
- अमलेश्वर क्षेत्र में बड़ी चोरी की वारदात से पहुंचे पुलिस विभाग के आला अफसर
न्यूज सर्च@भिलाई:- अमलेश्वर के एक स्टील कारोबारी के सूने मकान में चोरों ने धावा बोला और लॉकर में रखे 9.5 लाख नकदी समेत लाखों के जेवरात पार कर दिया। पुलिस के मुताबिक मकान मालिक पिता के निधन पर घर में ताला बंदकर परिवार सहित सुंदर नगर रायपुर चला गया था। इसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत जुर्म दर्ज किया। आस पास लगे सीसटीवी की पुलिस तलाश कर रही है।घटना 4 से 5 जून दरमियानी रात की है। अमलेश्वर थाना पुलिस ने बताया कि वुडआईलैंड कालोनी क्वाटर एफ -19, फेस-2 निवासी कारोबारी चंदन गोपलानी की आलमारी का कारखाना ग्राम सांकरा है। उसके पिता बीमार थे। उपचार चल रहा था। इसी बीच पिता की मौत हो गई। 2 जून को परिवार के साथ वह सुंदर नगर रायपुर गया था। 5 जून को इसके पड़ोसियों ने घटना की जानकारी दी। चंदन रात 9 बजे के लगभग वापस आकर देखा तो सामने दरवाजा कुंडी खुली थी। घर के अंदर जाकर देखा तो आलमारी में रखे सामान व पैसा पार हो गए थे। उसने दो दिन के बाद घटना की शिकायत की। मौका मुआयना के बाद पता चला कि 9 लाख 50 हजार चोरी की जानकारी दी। गहने में सोने के 1 ब्रेसलेट, दो चेन, 4 कड़ा, 1 सिंगल कड़ा और 7 अंगुठी चोरी हुए हैं।
मामला सीएम क्षेत्र का, मचा हड़कंप
गौरतलब है कि मामला सीएम क्षेत्र का होने की वजह से पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया। आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की जांच पड़ताल की। इतनी बड़ी चोरी की वारदात से पुलिस की गश्त पर भी सवाल खड़े हो गए है। पुलिस आस पास में लगे सीसीटीवी फुटेज खगांल रही है।इन विंदुओं पर कर रही जांच
* लॉकडाउन के बीच छुटे हुए आरोपियों की मौजूदगी की तफ्तीश की जा रही है।* पीड़ित के कंपनी में काम करने वाले मजदूरी की कुंडली खगांल रही है।
* कॉलोनी से लगे मोहल्लों में बाहर से आए लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।


