भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को रायपुर पुलिस ने किया तलब - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को रायपुर पुलिस ने किया तलब

न्यूज़ सर्च@रायपुर. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा को पूछताछ के लिए रायपुर की सिविललाइन पुलिस ने नोटिस जारी किया है। जारी नोटिस में बताया गया है कि पात्रा के खिलाफ सिविल लाइन थाने में धारा 153ए, 298 और 505(2) के तहत अपराध दर्ज है। इस मामले की विवेचना के लिए पूछताछ की जानी है। इसके लिए संबित पात्रा को 8 जून को सुबह 11 बजे रायपुर थाने उपस्थित होने के लिए कहा गया है।
संबित पात्रा पर आरोप लगाया गया है कि सन 1984 में  सिक्खों के कत्ल, कांग्रेस पार्टी और पार्टी के दिवंगत नेताओं के खिलाफ उन्होंने गलत ट्वीट किया था। इसलिए उनसे ट्वीट के संबंध में तत्थात्मक जानकारी के साथ जवाब पेस करने कहा गया है। इस नोटिस के जारी होने से राज्य में भाजपा नेताओं में खलबली मची हुई है।

संबित पात्रा के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई 


गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का इस बारे में कहना है कि संबित पात्रा के खिलाफ सख्त से सख्त हो कार्यवाही की जाएगी। गृहमंत्री ने कहा कि पुलिस ने संबित पात्रा को बयान के लिए बुलाया है। सोशल मीडिया पर पात्रा ने पंडित जवाहरलाल नेहरू और राजीव गांधी को लेकर जो आपत्तिजनक टिप्पणी की है उसका दंड उसे जरूर मिलेगा।

Pages