बेजाकब्जाधारियों के कारण पामगढ़ के सडक़ पर लग रहा हैं घंटो लाइन - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

बेजाकब्जाधारियों के कारण पामगढ़ के सडक़ पर लग रहा हैं घंटो लाइन

पामगढ़ - तहसील कार्यालय पामगढ़ के अंतर्गत लगातार बढ़ रहे शासकीय जमीन की कब्जा को रोकने में प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों की पसीना छूट रहा है। जिसके चलते क्षेत्र में शासकीय भूमि पर बेजा कब्जाधारियों की बाढ़ सी आ गई है। एवं उसे रोकने में अभी तक प्रशासन बेबस और लाचार नजर आ रही है। गौरतलब है कि, तहसील कार्यायल पामगढ़ के अंतर्गत पामगढ़ में लोकनिर्माण विभाग के द्वारा सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है जिसमे बेजाकब्जा नही हटने के कारण निर्माण कार्य मे दिक्कत उत्पन्न हो रहा हैं। ज्ञात हो कि पामगढ़ से शिवरीनारायण सड़क निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है किंतु सड़क किनारे अतिक्रमण नही हटने से जहां विवाद की स्थिति बन रही है वही दूसरी तरफ सड़क निर्माण के दौरान अतिक्रमण के चलते सड़क में जाम की स्थिति निर्मित हो गई है। लोकनिर्माण विभाग के द्वारा पामगढ़ से शिवरीनारायण तक लगभग 90 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण कार्य चल रहा हैं। लेकिन पामगढ़ के अंबेडकर चौक के पास वाहनों का दबाव अधिक रहता है और इसी जगह पर सड़क की चौड़ाई को लेकर विवाद दिनों दिन गहराता जा रहा है। इस संंबंध में लोकनिर्माण विभाग के ईई से बात की गई थी उनके द्वारा संज्ञान लेते हुए कहा गया हैं कि सड़क निर्माण कार्य में किसी प्रकार से समझौता नही किया जायेगा। पामगढ़ में सड़क पर काफी दबाव बना रहता है ऐसे के अगर चौड़ाई को कम किया जायेगा तो राहगीरों को समस्या का सामना करना पड़ेगा विभाग द्वारा तहसीलदार को रोड के किनारे के बेजाकब्जा खाली करवाने के लिये लेटर लिखा गया हैं।


विभाग ने लिखा अतिक्रमण हटाने तहसीलदार को पत्र 
फिर भी कोई कार्रवाई नही 
अतिक्रमणकारियों के चलते निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा व आये दिन विवाद की स्थिति बन रही है जिसके चलते लोकनिर्माण विभाग के अनुविभागीय अधिकारी के द्वारा 20 मई को तहसीलदार पामगढ़ को पत्र लिखकर अतिक्रमण हटाने का उल्लेख किया है। इस पत्र के बाद भी तहसीलदार द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई नही किए जाने से पुन: 27 मई को स्परण पत्र भेजा गया है किंतु आज तक अतिक्रमण हटाने किसी प्रकार की कार्रवाई राजस्व विभाग ने नही की है।


ग्रामीणों के माने तो विभाग के कर्मचारियों के द्वारा अपने निजी रिश्तेदार को बचाने के लिये सड़क चौड़ीकरण पर ध्यान नही दे रहे है। लोकनिर्माण विभाग के द्वारा अम्बेडकर चौक के पास सड़क को किनारे में बनाने के लिए चुना का मार्किंग किया गया था जिसके बाद ग्रामीणों के विरोध के बाद अम्बेडकर चौक पर निर्माण कार्य पर अभी रोक दिया गया हैं अब ग्रामीणों का कहना है कि विभाग के कर्मचारी अपने निजी स्वार्थ के लिये सड़क को मोड़ा जा रहा हैं। विरोध के बाद अभी निर्माण कार्य को रोक दिया गया हैं ग्रामीणों का कहना है अपने सड़क के बीच से नाप कर बता दे दुकान दार खुद खाली कर देना लेकिन अपने परिचय के लोगो के दुकान को अगर बचाया जायेगा तो लगातार विरोध किया जायेगा।

तहसीलदार पामगढ़ को बेजाकब्जा हटाने के लिए लेटर भेजा गया है जैसे ही बेजाकब्जा हटेगा तब आगे का निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा अगर नही हट पायेगा नाली का कार्य रुक जायेगा जिसके कारण दुकानदारों को बरसात में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।
दिनेश धुरुवे एसडीओ 
लोक निर्माण विभाग पामगढ़


लोक निर्माण विभाग से लेटर आया है आरई, पटवारी और थाना प्रभारी को लेटर भेज दिया गया है। अगर अपने से खाली कर दे तो अच्छा है नही तो सड़क किनारे पामगढ़ से चण्डीपारा तक पूर्ण बेजाकब्जा तोड़ने की कार्यवाही किया जायेगा।
जयश्री पथे तहसीलदार पामगढ़
------------------------------------

Pages