आकाशीय बिजली गिरने एक महिला की मौत, देखे कहा का है मामला - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

आकाशीय बिजली गिरने एक महिला की मौत, देखे कहा का है मामला

जांजगीर चाम्पा - अकलतरा ब्लॉक के तरौद में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई, ये महिला अपने पति के साथ आज सुबह लगभग 7 बजे खेत में खाद डालने के लिए गई हुई थी |  बारिश होने लगी जिससे बचने के लिए वे खेत की मेड़ पर लगे छीन पेड़ के पास पहुंचे। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी जिसके चपेट में महिला आ गई जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई |

तेज बारिश के साथ आकाश कड़कते हुवे आकाशीय बिजली कड़की और उसकी चपेट में महिला आ गई और मौके पर ही महिला की मौत हो गयी। पत्नी की मौत से क्षुब्त पति बद्री प्रसाद किसी तरह खेत से अपने बाइक पर घर पहुँच कर परिजनों को आपबीती बताई| घटना की जानकारी लगते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे, खबर लिखे जाने तक सूचना परिजन के द्वारा अकलतरा थाने में दी गयी है।

Pages