न्यूज़ सर्च@रायपुर:- जांजगीर चांपा जिले के पूर्व कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक को मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद सस्पेंड कर दिया गया है। मुख्य सचिव आरपी मंडल ने गुरुवार को उनका निलंबन आदेश जारी किया।
गौरतलब है कि एनजीओ का संचालन करने वाली एक महिला ने जांजगीर थाने में शिकायत की है कि तत्कालीन कलेक्टर ने उनके साथ दुष्कर्म किया है। इस मामले को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गंभीरता से लेते हुए मुख्य सचिव आरपी मंडल को संबंधित अधिकारी को निलंबित करने और उच्च स्तरीय दल से जांच कराने के दिए निर्देश दिए। इसके तत्काल बाद मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल ने संबंधित अधिकारी पाठक को निलंबित कर पूरे प्रकरण की जांच उच्च स्तरीय दल के कराने के निर्देश दिए।