बैंक सखियों को बेहतरीन कार्य करने की दी गई प्रेरणा - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

बैंक सखियों को बेहतरीन कार्य करने की दी गई प्रेरणा

पामगढ़ - विकासखंड पामगढ़ में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत कार्यरत समस्त बैंक सखियों को श्री के. एल कौशिक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पामगढ़ एवं माननीय राजकुमार पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत पामगढ़ के द्वारा प्रमाण पत्र वितरण कर सम्मानित किया गया I सभी बैंक सखियों दे द्वारा ग्रामीण आमजनों को ग्राम स्तर में ही बैंकिंग सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है l उक्त सभी बैंक सखियों को आर्थिक सहयोग हेतु योजना के तहत न्यूनतम ब्याज के साथ ऋण ग्राम संगठन के माध्यम से उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई I स्वयं बैंक सखियों के द्वारा समस्त शासकीय योजनाओ के हितग्राहियों को राशि भुगतान हेतु  ग्राम पंचायत वार समय सारणी का निर्धारण , सम्बन्धित ग्रामो में भुगतान करने की जानकारी दी गई I मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा सभी बैंक सखियों को भविष्य में बेहतरीन कार्य करने की प्रेरणा दी गई I इस दौरान सुनील कुमार बरमैया विकासखंड परियोजना प्रबंधक राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना, रेशम लाल नामदेव के साथ समस्त बैंक सखिया उपथित रही।

Pages