कलेक्टर ने खरीफ फसल के लिए नहर में पानी छोड़ने के दिए निर्देश - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

कलेक्टर ने खरीफ फसल के लिए नहर में पानी छोड़ने के दिए निर्देश


बायीं तट से 1 जुलाई और दाहिने तट की नहर से 6 जुलाई को छोड़ा जाएगा पानी

1 लाख हेक्टेयर में रबी की फसल लगाने का लक्ष्य

न्यूज सर्च@जांजगीर चांपा. कलेक्टर यशवंत कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने खरीफ फसल के लिए बायीं तट की नहर से 1 जुलाई और दायीं तट से 6 जुलाई से नहरों में पानी छोड़ने का निर्णय लिया। कलेक्टर ने आगामी रबी मौसम में रबि फसल का क्षेत्राच्छादन 40 हजार हेक्टेयर से बढ़ाकर एक लाख हैक्टेयर करने का निर्देश दिया।
जिले के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की बैठक लेते कलेक्टर यशवंत कुमार
बैठक में कलेक्टर ने जिले में सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था के मद्देनजर रबी फसल का रकबा 40 हजार हेक्टेयर से बढ़ाकर 1 लाख हक्टेयर करने कार्य योजना बनाने के निर्देश उप संचालक कृषि को दिए। कलेक्टर ने कहा कि कृषि विभाग ने जिले के किसानों की सहमति से धान के अलावा अन्य लाभदायक फसलों की खेती को बढ़ावा देने कार्य करें। उन्होंने कहा कि नहरों द्वारा सिंचाई में फसलों में पानी रूकने की समस्या के समाधान के लिए किसानों की सहमति से खेतों में ढलान बनाने की कार्यवाही करें। इस कार्य की मनरेगा से स्वीकृति की कार्यवाही की जाएगी। बैठक में विधायक केशव चंद्रा और सौरभ सिंह के अतिरिक्त जिले के प्रगतिशील किसान संघ के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

हसदेव बांगो बांध में 85 प्रतिशत जल भराव

बैठक में बताया गया कि हसदेव बांगो बांध का जल भराव 85 प्रतिशत हो चुका है। बांध में पर्याप्त पानी उपलब्ध है। समिति द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार खरीफ फसल के लिए हसदेव बांगो बायी तट नहर से चांपा, सक्ती और खरसिया क्षेत्र के लिए 1 जुलाई और दायीं तट नहर से अकलतरा, नवागढ़ और जांजगीर क्षेत्र के लिए 6 जुलाई से पानी छोड़ने का निर्णय लिया गया।

खाद,बीज का प्रर्याप्त भंडारण

जिले के किसानों के लिए खाद की पर्याप्त व्यवस्था है। डबल लॉक में 8 हजार मेट्रिक टन खाद का भंडारण हो चुका है। जिले में लक्ष्य का 85 प्रतिशत खाद का भंडारण किया जा चुका है। 26 हजार मैट्रिक टन खाद समिति को वितरित किया जा चुका है।

Pages