राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को नए जिले गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही का अतिरिक्त प्रभार - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को नए जिले गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही का अतिरिक्त प्रभार

न्यूज सर्च@रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल को तत्काल प्रभाव से जिला- गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के प्रभारी मंत्री का अतिरिक्त दायित्व सौंपा है। वर्तमान में राजस्व मंत्री अग्रवाल दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जिले के प्रभारी मंत्री हैं।

पिछले कुछ महीनों से ऐसा माना जा रहा है कि अग्रवाल सीएम के विश्वासपात्र मंत्रियों से दूर होते जा रहे हैं और मंत्रिमंडल में यदि फेरबदल हुआ तो उनकी जगह किसी दूसरे चेहरे को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी जा सकती है, लेकिन अब यह बातें महज कयास लग रही हैं। मुख्यमंत्री ने जयसिंह अग्रवाल को नए जिले का प्रभारी मंत्री का दायित्व सौंपकर उनके ऊपर भरोसा जताया था, जबकि ऐसा माना जा रहा था यह जिम्मेदारी बिलासपुर या जांजगीर के प्रभारी मंत्री को दी जा सकती है। 

Pages