News search@raipur :- राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस के विधायक को कोरोना हो जाने शासन प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। जैसे ही विधायक की कोविड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया। राजनांदगांव सीएमएचओ ने एम्स प्रबंधन और रायपुर cmho से बातकरके विधायक को एम्स में भर्ती करने के लिए भिजवाने की व्यवस्था की, लेकिन विधायक और उनके करीबी बिना देरी किए खुद ही एम्स पहुंच गए।
जानकारी के अनुसार राजनांदगांव जिले सहित डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। विधायक दलेश्वर साहू लोगों से मिलने और उन्हें जागरूक करने क्षेत्र में निकल रहे थे। इसी दौरान उन्हें कुछ दिन पहले ऐसा लगा की उनकी तबीयत बिगड़ रही है। उन्होंने 20 जून को अपना कोरोना टेस्ट करवाया। 22 जून को जैसे ही उनकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई पूरे जिले में हड़कंप मच गया।
तेजी से बढ़ रहे मामले
आपको बता दें की कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या दिन पर दिन तेजी से बढ़ती जा रही है। छत्तीसगढ़ राज्य की बात करें तो अब तक यहां कोरोना पॉजिटिव की संख्या 2273 पहुंच गई है। इसमें 841 सक्रिय मरीज हैं। राजनांदगांव जिले की बात करें तो शनिवार को यहां 53 रविवार को 14 और आज सोमवार को अबतक 15 पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं।