बालेश्वर साहू ने किया लाखो रुपए के निर्माण कार्य का भूमिपूजन - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

बालेश्वर साहू ने किया लाखो रुपए के निर्माण कार्य का भूमिपूजन

 बालेश्वर साहू ने किया लाखो रुपए के निर्माण कार्य का भूमिपूजन


बम्हनीडीह।जनपद पंचायत बम्हनीडीह के अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं जैजैपुर विधानसभा के युवा समाजसेवी ने

जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत गतवा में लाखो रुपए के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया,जनपद से आबंटित 15 वित्त की राशि से ग्राम पंचायत गतवा में 2 लाख रुपए की सीसी रोड,1 लाख रुपए की नाली निर्माण एवं 2 लाख रुपए का छतदार चबूतरा निर्माण का भूमि पूजन किया इस मौके पर जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि बावा राम जायसवाल,सरपंच भुवन लाल साहू, आईटी सेल अध्यक्ष विनोद खूंटे,हेमंत साहु, बीडीसी मनहरण करीयारे,विकास तिवारी,महेंद्र महीपाल,पुष्पा साहु,धना बाई केंवट, समारीन बाई आदि जनप्रतिनिधि ग्रामीण व समर्थक उपस्थित थे।

Pages