पीएम किसान सम्मान निधि में जमकर हुई फर्जीवाड़ा,बनडभरा के मनोज मनहर द्वारा भूमिहीन का भी कर दिया पंजीयन - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

पीएम किसान सम्मान निधि में जमकर हुई फर्जीवाड़ा,बनडभरा के मनोज मनहर द्वारा भूमिहीन का भी कर दिया पंजीयन

 पीएम किसान सम्मान निधि में जमकर हुई फर्जीवाड़ा,बन डभरा के मनोज मनहर द्वारा भूमिहीन का भी कर दिया पंजीयन



दूसरे जिले के आईडी से किया पंजीयन,महासमुंद,राजनांदगांव,रायपुर जिले के आईडी से हुआ है फर्जीवाड़ा का खेल


2000 रुपए लेकर कर दिया पंजीयन,पैसे भी आ गए खाते में


@जांजगीर चांपा । प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि दिलाने के लिए भूमिहीन किसानों का भी पंजीयन कर दिया गया है।उन भूमिहीन किसानों के नाम से पैसे भी उनके खाते में आ गए। पैसे कमाने के चक्कर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि को भी नही छोड़ा ग्रामीणों से 2000 रुपए लेकर फर्जीवाड़ा करते हुए जिसके नाम में एक भी डिसमिल जमीन नही है उसका भी पंजीयन कर दिया गया,इतना ही नही जिसकी उम्र 18 वर्ष भी नही हुआ है उस लोगों का भी फर्जी तरीके से पंजीयन कर दिया गया।यह कारनामा बिर्रा थाना अन्तर्गत बन डभरा के मनोज मनहर द्वारा किया गया है।बिर्रा थाना के बन डभरा, सोनादह,सेमरिया,तालदेवरी,बिर्रा सहित दर्जन भर ज्यादा आस पास गांव के भोले भाले किसानों और जनताओ को इस तरह से अपने चंगुल में फंसाकर मनोज मनहर द्वारा लोगों को लूट लिया गया है और भोले भाले जनताओं के पैसे से मालामाल हो गया।मनोज मनहर एवं उनके साथी ने गांव गांव में घूमकर इस तरह से घटना को अंजाम दिया है।जबकि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि खातेदार किसानों को जिनके नाम से जमीन है उन्हें दिया जाना है। इस योजना के लिए आवेदन करते समय खातेदार का नाम, आधार कार्ड की कॉपी, भू अधिकार ऋण पुस्तिका की कॉपी,एकाउंट नम्बर अनिवार्य रूप से लिया जाना है,लेकिन बिर्रा थाना क्षेत्र के बन डभरा निवासी मनोज मनहर द्वारा अपात्र भूमिहीन किसानों का नाम भी योजना के लिए एंट्री कर दिए गए। जिन भूमिहीन किसानों का नाम पीएम सम्मान निधि के लिए दर्ज किया उनसे इसके बदले में 2000 रुपए लिए गए।इससे अंदाजा लगाई जा सकती है कि उनके द्वारा फर्जीवाडा करते हुए सरकार को कितने का चूना लगाया गया है जबकि इस तरह से कृत्य करने वाले के खिलाफ 420 के तहत अपराध दर्ज होती है।अब देखने वाली बात होगी कि उसके खिलाफ एफ आई आर दर्ज होती है कि नही यह तो आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा।



किसानों के खाते मै पैसा आते ही घूम घूम कर रहा वसूली



 बन डभरा,सेमरिया और बिर्रा के कुछ लोगो द्वारा नाम नहीं छपने के शर्त पर बताया गया कि कुछ दिन पहले ही बन डभरा के मनोज मनहर व उसके साथी उनके गांव आकर उसके द्वारा जिस जिस अपात्र लोगो का फार्म भरा गया है उनसे 2 हजार से 4 हजार रुपए तक की वसूली कर ले जा रहे है,उसने सिर्फ घिवरा और बिर्रा में ही 2 दर्जन से अधिक अपात्र लोगो का पीएम किसान सम्मान निधि में फर्जी तरीके से पंजीयन किया है।



वर्जन



आप खबर के माध्यम से मुझे नाम अवगत कराइए मै तुरंत संज्ञान लेकर एफआईआर की कार्यवाही के साथ साथ वसूली प्रक्रिया चालू करता हूं,


एम आर तिग्गा

सहायक संचालक कृषि विभाग जांजगीर

Pages