ग्राम पंचायत सेमरिया में सरपंच पद के लिए हो रहे उपचुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला
दुर्गा विश्वनाथ कश्यप सरपंच पद के सबसे प्रबल दावेदार
तीनो महिला उमीदवार में सबसे प्रबल और शिक्षित प्रत्याशी दुर्गा विश्वनाथ कश्यप है जो लगातार पिछले 3 सरपंची चुनाव हारते आई है लेकिन इस बार उनके जीत को लेकर पंचायत में बाते होने लगी है।दुर्गा विश्वनाथ कश्यप एक पढ़ी लिखी और शिक्षित प्रत्याशी है जो बी ए अन्तिम की छात्रा है इनके पति एक शिक्षक के साथ साथ समाजसेवक भी है जो लगातार पंचायत के विकास कार्यों में सहयोग करते आ रहे है
ग्राम पंचायत सेमरिया के सरपंच पद के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए मैदान में उतरे तीनो ही उम्मीदवारों ने प्रचार के लिए दिन रात एक किया हुआ है।उम्मीदवार घर घर जाकर लोगो से अपना पक्ष रखते हुए मतदान करने की अपील कर रहे है।
चश्मा छाप चुनाव चिन्ह के साथ मैदान में उतरी पिछले तीन बर मिले हार के बाद चौथी बार दमखम के साथ चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रही सरपंच पद की प्रत्याशी दुर्गा विश्वनाथ कश्यप का कहना है कि गांव में विकास की बाते तो होती है लेकिन धरातल पर कुछ और ही रहता है उन्होंने कहा कि अगर वह जीत कर सरपंच बनती है तो पंचायत के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी हर संभव प्रयास किया जाएगा।

