ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रवींद्र शर्मा के उपस्थिति में युवा मितान क्लब अध्यक्ष और सचिवों की बैठक संपन्न.........
बम्हनीडीह। ब्लॉक के अंतर्गत जैजैपुर विधानसभा में पड़ने वाले 33 ग्राम पंचायत के राजीव युवा मितान क्लब का बैठक जनपद पंचायत बम्हनीडीह के बैठक हॉल में ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी बम्हनीडीह के अध्यक्ष रविन्द्र शर्मा के निर्देश पर जनपद बैठक हाल में रखा गया जिसमे सभी ग्राम पंचायत के राजीव युवा मितान क्लब अध्यक्ष एवं सचिव बैठक में शामिल हुए ।बैठक में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रवींद्र शर्मा ने सभी राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष एवं सचिव को पंचायत स्तर में युवा मितान क्लब की बैठक कर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गान्धी की पुण्यतिथि को अच्छे रूप से मानने के सम्बंध में चर्चा किया गया।ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रवींद्र शर्मा ने बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ सरकार हम सभी जो छत्तीसगढ़ी संस्कृति को भूल रहे थे उसे छत्तीसगढ़ सरकार ने उसे फिर से शुरू कर रहे है वही जो पुराने खेल जिसे हम लोग भूल रहे थे छत्तीसगढ़ ओलपिंक के माध्यम से सामने लाया है जिसे आप सभी युवा मितान क्लब के माध्यम से सभी गांव में जानकारी दी जा सके एवं हमारे पुराने संस्कृति को बनाये रखने में आप सभी सहयोग करें, एवं आने वाले चुनाव में सभी सक्रीय होकर कार्य करें और हमारे छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा जो योजना चलाया जा रहा है उसे प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचने की अपील किया।बैठक में शामिल युवा कांग्रेस सक्ति के जिला अध्यक्ष बालेश्वर साहू ने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ सरकार के माध्यम से आओ सभी राजीव युवा मितान क्लब की गठन की गई है जिसमे सभी ग्राम पंचायत में अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष एवं सदस्य की नियुक्ति की गई जो सभी हमारे सरकार की योजनाओं को सभी जनताओ तक पहुंचाने की कार्य करो,एवं सभी युवाओं को आगे लाने काम हमारे सरकार कर रही है,इस कार्यक्रम में ब्लॉक कांगेश कमेटी बम्हनीडीह के अध्यक्ष रविन्द्र शर्मा,नवीन जिला सक्ति के युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बालेश्वर साहू,जिला कांग्रेस महामंत्री शास्वतधर दीवान,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष रामराज पाण्डेय, युवा कांग्रेस जैजैपुर विधानसभा के अध्यक्ष रज्ज़ाक खान,जनपद पंचायत बम्हनीडीह के उपाध्यक्ष प्रतिनिधि, बावाराम जायसवाल ,राजकुमार,पूर्व पानी पंचायत अध्यक्ष बेदराम कश्यप,पवन अजगळे,विशाल सिसोदिया, संतन महंत,महेन्द कर्ष,दुर्गा प्रसाद डडसेना, रामसाय पटेल, एवं बम्हनीडीह ब्लॉक् के अंतर्गत सभी ग्राम के राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित रहे,


