*#करवाचौथ विशेष 17 अक्टूबर - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

*#करवाचौथ विशेष 17 अक्टूबर



#सुहागिनें हर साल अपने पति की लंबी उम्र की कामना में करवाचौथ का व्रत रखती हैं.
ले

*करवाचौथ क्यों है इतना खास*

कहते हैं जब पांडव वन-वन भटक रहे थे तो #भगवान श्री #कृष्ण ने द्रौपदी को इस दिव्य व्रत के बारे बताया था. इसी व्रत के प्रताप से द्रौपदी ने अपने सुहाग की लंबी उम्र का वरदान पाया था.






*आइए जानें, इस दिन किन देवी-देवताओं की पूजा की जाती है और इस व्रत से कौन-कौन से वरदान पाए जा सकते हैं*

1.

करवाचौथ के दिन श्री गणेश, भगवान शिव, भगवती गौरी और चंद्रमा की पूजा की जाती है

2.

भगवान शिव और चंद्रमा पूजन से महिलाओं को पति की लंबी उम्र और दांपत्य सुख का वरदान मिलता है

3.

विधि-विधान से ये पर्व मनाने से महिलाओं का सौंदर्य भी बढ़ता है

4.

करवाचौथ की रात सौभाग्य प्राप्ति के प्रयोग का फल निश्चित ही मिलता है।
*करवाचौथ के व्रत के नियम और सावधानियां* इस बार करवाचौथ का ये व्रत हर सुहागिन की जिंदगी संवार सकता है, लेकिन इसके लिए इस दिव्य व्रत से जुड़े नियम और सावधानियों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है
* करवाचौथ के व्रत में क्या करें और क्या ना करें*

1.

केवल सुहागिनें या जिनका रिश्ता तय हो गया हो वही स्त्रियां ये व्रत रख सकती हैं इसके अतिरिक्त कुवारी कन्या भी भगवान शिव का ध्यान कर ये व्रत रख सकती हैं

2.

व्रत रखने वाली स्त्री को काले और सफेद कपड़े कतई नहीं पहनने चाहिए.

3.

करवाचौथ के दिन लाल और पीले कपड़े पहनना विशेष फलदायी होता है.

4.

करवाचौथ का व्रत सूर्योदय से चंद्रोदय तक रखा जाता है.

5.

ये व्रत निर्जल करके ही रखना चाहिए

6.

इस दिन पूर्ण श्रृंगार और अच्छा भोजन करना चाहिए.

7.

पत्नी के अस्वस्थ होने की स्थिति में पति भी ये व्रत रख सकते हैं अगर दोनों पति पत्नी एक दूसरे के लिए ये व्रत रखना चाहें तो रख सकते हैं इससे दोनों के मध्य प्रेम की वृद्धि होगी।

*करवाचौथ व्रत की उत्तम विधि*

आइए जानें, करवाचौथ के व्रत और पूजन की उत्तम विधि के बारे जिसे करने से आपको इस व्रत का 100 गुना फल मिलेगा

1.

सूर्योदय से पहले स्नान कर के व्रत रखने का संकल्प लें

2.

फिर मिठाई, फल, सेंवई और पूड़ी वगैरह ग्रहण करके व्रत शुरू करें.

Pages