न्यूज़ सर्च-आशीष उपाध्याय/चित्रकूट:- पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के कुशल निर्देशन में अपहृत/गुमशुदाओं की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत आज राजेश कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना रैपुरा तथा उनकी टीम द्वारा गुमशुदा बालक सुनील पाण्डेय उर्फ सोनू पाण्डेय पुत्र रामचन्द्र पाण्डेय निवासी देउंधा मैकी रोड थाना रैपुरा जनपद चित्रकूट को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया ।
गौरतलब हो कि 30 अक्टूबर को गुमशुदा बालक सुनील पाण्डेय की मां ने रैपुरा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी कि उसका बालक अपने घर से कही चला गया है। काफी खोजबीन की गयी लेकिन मिल नही रहा है। प्रभारी निरीक्षक थाना रैपुरा ने मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए उप निरीक्षक अरविन्द कुमार मौर्या के नेतृत्व में टीम गठित कर बालक की बरामदगी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। पुलिस टीम द्वारा लगातार कड़ी मेहनत कर बालक को 24 घण्टे के अन्दर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।परिजनों ने सकुशल बालक को पाकर पुलिस कर्मियों को बधाईयां दी।