न्यूज सर्च@रायपुर:- राज्य सरकार ने राज्य के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आरपी मंडल को छत्तीसगढ़ का नया मुख्य सचिव बना दिया है। घोषणा से कुछ घंटे पहले ही न्यूज सर्च ने बताया था कि जल्द ही उनके नाम पर मुख्य सचिव बनने की मुहर लग सकती है। सुनील कुजूर के सेवानिवृत्त होने के बाद भूपेश सरकार ने नया आदेश जारी कर दिया है।
आरपी मंडल काफी साफ और मिलनसार प्रवृत्ति के अधिकारी हैं, इसलिए शासन के इस फैसले से उनके चाहने वालों खुशी व्याप्त है।
जारी आदेश के मुताबिक मुख्य सचिव के रूप में 10 महीने की सेवा देने के बाद 1986 बैच के आईएएस सुनील कुमार कुजूर गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गए। इसके बाद सरकार ने नया आदेश जारी किया है। नए आदेश में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई है। जारी आदेश के मुताबिक 1987 बैच के आईएएस अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मंडल को अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा अतिरिक्त प्रभारी विकास आयुक्त महानिदेशक ठाकुर प्यारेलाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान (एसआईआरडी) रायपुर, अपर मुख्य सचिव वन विभाग को अस्थाई रूप से आगामी अदेश तक कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन के रूप में पदस्थ किया गया है।
इसीके साथ 1983 बैच के आईएएस अधिकारी अजय सिंह को उपाध्यक्ष राज्य योजना आयोग, अटल नगर नवा रायपुर बनाया गया है। मुख्य सचिव बनने की दौड़ में शामिल 1987 बैच के आईएएस अधिकारी चितरंजन कुमार खेतान को अध्यक्ष राजस्व मंडल बिलासपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। 1986 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. आलोक शुक्ला को प्रमुख सचिव योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी, 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए महानिदेशक छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद रायपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 1992 बैच के आईएएस अधिकारी सुब्रत साहू प्रमुख सचिव गृह एवं जेल विभाग के अतरिक्त प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 1994 बैच के अधिकारी मनोज पिंगुआ को प्रमुख सचिव वन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 1995 बैच की आईएएस अधिकारी डॉ. मनिंदर कौर द्विवेदी को कृषि उत्पादन आयुक्त एवं प्रमुख सचिव कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव ग्रामोद्योग विभाग एवं आवासीय आयुक्त छग भवन नई दिल्ली का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 2002 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. कमलप्रीत सिंह को सचिव परिवहन विभाग एवं आयुक्त परिवहन आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। 2006 बैच के आईएएस अधिकारी भूवनेश यावद को आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं बनाने हुए सीजीएमएससी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
एस के मिश्रा
ए के विजयवर्गीय
आर पी बगई
शिवराज सिंह
पी जॉय उमेन
सुनील कुमार
विवेक ढांढ
अजय सिंह
सुनील कुजूर
आर पी मंडल

छत्तीसगढ़ बनने के बाद सीएस की सूची
अरुण कुमारएस के मिश्रा
ए के विजयवर्गीय
आर पी बगई
शिवराज सिंह
पी जॉय उमेन
सुनील कुमार
विवेक ढांढ
अजय सिंह
सुनील कुजूर
आर पी मंडल