आरपी मंडल होंगे प्रदेश के नए मुख्य सचिव ! - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

आरपी मंडल होंगे प्रदेश के नए मुख्य सचिव !

न्यूज सर्च@रायपुर:- राज्य के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आरपी मंडल अब छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव होंगे। मुख्य सचिव सुनील कुजूर के सेवानिवृत्त होने के बाद भूपेश सरकार ने मंडल को यह जिम्मेदारी देने का फैसला लिया है।           
      मुख्य सचिव के रूप में करीब 10 महीने की सेवा देने के बाद 1986 बैच के आईएएस सुनील कुमार कुजूर गुरुवार शाम पांच बजे सेवानिवृत्त हो जाएंगे। सरकार ने उनकी सेवा विस्तार के लिए केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग को पत्र लिखा था। इसके बाद एक रिमाइंडर भेजा गया। जब केन्द्र सरकार ने एक्सटेंशन देने से इंकार कर दिया तो सरकार ने यह जिम्मेदारी दूसरे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को देने का फैसला लिया। सूत्रों की माने तो गुरुवार दोपहर बाद किसी भी समय विधिवत तौर पर नए मुख्य सचिव की नियुक्ति का ऐलान किया जा सकता है। मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीएम भूपेश बघेल ने इस संबंध में निर्णय ले लिया है। इस जिम्मेदारी के लिए उन्होंने वर्तमान में वन ग्रामीण विकास मंत्रालय का काम देख रहे वरिष्ठ आईएएस आरपी मंडल का नाम चुना है। मंडल मुख्यमंत्री बघेल के विश्वासपात्र अफसरों में से हैं। 1987 बैच के आईएएस अधिकारी आरपी मंडल का मुख्य सचिव के तौर पर कार्यकाल 11 महीने का होगा।  आरपी मंडल स्थानीय अधिकारी होने के कारण मुख्य सचिव की रेस में सबसे आगे बने हुए हैं। इनके साथ छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव पद के लिए सीके खेतान और अमिताभ जैन के नाम भी काफी चर्चा में है। गुरुवार शाम को इस पर अंतिम मुहर लग जाएगी।

Pages