न्यूज सर्च@रायगढ़। जूटमिल थाने की टीआई अंजना केरकेट्टा लेडी सिंघम के नाम से प्रसिद्ध हैं। कोचियों के खिलाफ उनकी लगातार कार्रवाई से न सिर्फ अवैध शराब की बिक्री में कमी आई है बल्कि शराब तस्कर अंडरग्राउंड हो गए हैं।
https://www.newssearch.in/2019/10/blog-post_46.html?m=1
कयाघाट एवं आसपास के क्षेत्र में कार्रवाई कर उन्होंने भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है।
जानकारी के अनुसार नगर पुलिस अधीक्षक अविनाश सिंह ठाकुर द्वारा जूटमिल थाना प्रभारी को जूटमिल क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर छापामार कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया था। इस पर जूटमिल थाना प्रभारी अंजना केरकेट्टा द्वारा चौकी में पदस्थ विवेचकों व आरक्षकों की अलग अलग टीमें बनाकर पूरे क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की सूचनाओं पर अभियान चलाकर कार्यवाही की गई।

इस दौरान कयाघाट चौक के आगे रहने वाली बदन बाई चौहान पति स्वर्गीय महेत्तर चौहान (50 वर्ष) निवासी जेलपारा ठाकुर देव चौरा पीछे कयाघाट चौक को 30 पाव देशी मदिरा के साथ पकड़ा गया। इसी तरह संतोष कुमार सोनी पिता सुखराम सोनी 37 वर्ष निवासी कयाघाट हनुमान मंदिर के पास प्लास्टिक बोरे में रखी 29 देशी प्लेन मदिरा के साथ पकड़ा गया। घनसाय बसंत पिता प्यारीलाल बसंत उम्र 31 साल निवासी जेलपारा कयाघाट को समाधि गली पुल के पास ठेला में 34 नग देशी प्लेन मदिरानसहित पकड़ा गया। रोहित दास पिता स्वर्गीय रतनदास उम्र 60 वर्ष निवासी मुक्तिधाम के पास, मुक्तिधाम मोटर गैरेज कयाघाट के पास 30 पाव देशी प्लेन मदिरा के साथ पकड़ा गया। पूरी कार्यवाही में 123 पाव देशी मदिरा कीमत 7380 रूपये जप्त की गई।
सभी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।