न्यूज सर्च@राायपुर.
कई लोगों की ड्रामा और आर्ट के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा निखारते हुए उम्र
बीत जाती है, लेकिन उन्हें एक अच्छा मंच नहीं मिल पाता है। इससे युवाओं का
इस से क्षेत्र लगाव कम न हो इसके लिए भारतीय फिल्म एंड टेलीविजन संस्थान
पुणे लगातार संघर्ष कर रहा है। इसी कड़ी में इनके द्वारा रायपुर के महंत
घासीदास संग्राहलय ऑडिटोरियम में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में फिल्म एंड टेलीवीजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में प्रवेश कैसे पाया जाए इसके बरे में लोगों को जानकारी दी गई। कार्यक्रम मेें बताया गया कि साल 2020 में भारतीय फिल्म एंड टेलीविजन संस्थान पुणे और सत्यजीत-रे फिल्म एंड टेलीविजन संस्थान कोलकाता में प्रवेश पाने के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईटी) 15 और 16 फरवरी को एक साथ पूररे देश में आयोजित की जा रही है। इसके लिए पूरे देश में 27 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जो भी लोग इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं वह 24 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा से संबंधित अधिकारी जानकारी एचटीटीपीएस://अप्लाईएडमिशन डॉट नेट/जेईटी2020 से प्राप्त की जा सकती है। जागरूकता सेमिनार में काफी लोग पहुंचे थे। आए हुए प्रतिभागियों के सवालों का यहां समाधान भी किया गया। इस मौके पर सूूचना कार्यालय के अपर महानिदेशक सुदर्शन पंतोड़े, दूरदर्शन के समाचार संपादक सुनील कुमार तिवारी और आकाशवाणी के समाचार संंपादक विकल्प शुक्ला उपस्थित थे।