न्यूज़ सर्च@रायपुर:- आबकारी विभाग के गड़बड़ी मामले में पूर्व ओएसडी समुद्र सिंह को आज तक पुलिस तलाश नहीं पायी है। आखिरकार पुलिस ने इनाम घोषित कर दिया है।
आपको बता दें कि समुद्र सिंह ने काफी अरसे तक एक ही विभाग में काम किया। इस दौरान कई तरह की आर्थिक गड़बडिय़ों की शिकायतें आईं। शिकायतों के आधार पर ईओडब्ल्यू ने न केवल समुद्र सिंह के खिलाफ एफआईआर और जांच की, बल्कि समुद्र सिंह की गिरफ्तारी के लिए भी कई कोशिशें की गई। ईओडब्ल्यू के एडीजी जीपी सिंह ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आबकारी विभाग के पूर्व ओएसडी समुद्र सिंह पर इनाम घोषित करते हुए गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।