शहरी क्षेत्र की शासकीय जमीन का आबंटन और नियमितीकरण की समीक्षा
न्यूज सर्च@जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक ने जिले के शहरी क्षेत्रों में विभिन्न लोकेशन में रिक्त शासकीय जमीन क्रय करने इच्छुक नागरिकों से कहा कि वे शासन के दिशा-निर्देश के तहत 7500 वर्गफीट तक की जमीन क्रय करने अपर कलेक्टर जांजगीर को आवेदन प्रस्तुत करें। कलेक्टर ने कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में शहरी क्षेत्रों में स्थित रिक्त शासकीय भूमि का आबंटन और नियमितीकरण की समीक्षा की। बैठक में अपर कलेक्टर लीना कोसम, डिप्टी कलेक्टर नजूल अधिकारी पैकरा, सभी एस.डी.एम., तहसीलदार, नायब तहसीलदार उपस्थित थे।
कलेक्टर ने सभी एस.डी.एम. से कहा कि वे अपने अनुविभाग के शहरी क्षेत्रों में शासकीय जमीन के आबंटन के लिए नागरिकों से आवेदन प्राप्त करने उन्हें प्रेषित करें और उनका मूल्य तय करते हुए उनकी बिक्री का प्रतिवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत करें। इसी प्रकार अतिक्रमित जमीन का आबंटन भी शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि एक भूमि के लिए यदि दो क्रेता आवेदन करेंगे तो इसके आबंटन के लिए नीलामी की कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर ने सभी एस.डी.एम. से कहा कि वे अपने क्षेत्रों में शीघ्र शासकीय जमीन का लोकेशन वार चिन्हांकन करें और इसके आबंटन के लिए प्रतिवर्ग फीट नियत दर की जानकारी के साथ विज्ञापन प्रकाशित कराएं। तय दर पर इच्छुक खरीददार जमीन क्रय करने अपर कलेक्टर कार्यालय जांजगीर के समक्ष अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। बैठक में कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों के मासिक प्रतिवेदनों का कम्प्यूटर में सही ऑनलाईन एन्ट्री की कार्यवाही अपनी देख-रेख में करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4, शासकीय भूमि के विरूद्ध दावे, जनजातियों की जमीन का अंतरण आदि की समीक्षा की और राजस्व अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।