न्यूज सर्च@रायपुर. नया रायपुर स्थित
जंगल सफारी छत्तीसगढ़ ही नहीं अन्य राज्यों के लोगों के लिए भी आकर्षण का
केंद्र है। यहां सफारी में आपको खुले में घूमते हुए शेर, भालू व अन्य
वन्यप्राणी तो मिल ही जाएंगे, लेकिन यहां के जू की बात ही निराली है। जू
में कुछ मोर ऐसे हैं जिन्हें इंशानों से डर ही नहीं लगता। जू में एंट्री
करते ही रास्ते में आपको मोर मिलेंगे। आप इनके पास जाएंगे तो यह डर कर
भागने की जगह आपके और नजदीक आ जाएंगे। इतना नजदीक कि आप उनको छू सकते हैं,
उनके साथ सेल्फी या फोटोग्राफी कर सकते हैं।
मोर पर्यटकों के साथ कुछ ही पल इतना घुललि जाते हैं मानों वह पालतू पक्षी है। जू जाने वाला हर पयर्टक इन मोरों के साथ कुछ समय बिताता है और इतनी देर में उनकी पूरी थकान दूर हो जाती है। सफारी के वन कर्मी पीडी वैष्णव ने बताया कि यह मोर पहले नंदन वन में थे। उन्हें यहां लाया गया तो सफारी में हिरण चीतल के बाड़े में छोड़ा गया। यहां यह हिरण और अन्य शाकाहारी जानवरों के शरीर में खून चूसने वाले कीड़े मकौड़ों के खाते थे। इन्हें एक विशेष क्राल में खाना भी दिया जाता है। वर्तमान में इनकी संख्या १०-१५ की है। अब यह उड़कर पूरे जंगल सफारी में विचरण करते हैं और वहां सांप व अन्य कीड़े-मकौड़े खाते हैं। इसके बाद फिर से अपने क्राल में खाना खाने आ जाते हैं। पर्यटकों के पास यह इसलिए पहुंच जा रहे हैं, क्योंकि इन्हें यह अहसास हो गया है कि इन्हें उनसे कोई खतरा नहीं है और पर्यटकों से उन्हें खाने भी मिलेगा।